Categories: Crime

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

संजय ठाकुर
मऊ :सड़क हादसे में घायल दोहरीघाट क्षेत्र के बीबीपुर निवाशी 28 वर्षीय युवक इंद्रजीत की आजमगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई।
रविवार की शाम इंद्रजीत अपनी बाइक से स्थानीय बाजार से घर लौट रहे थे। अभी वह पंप नहर के पास पहुंचा ही था कि तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे जबर्दस्त टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोग स्थानीय पीएचसी ले आए। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया तो परिजन उसे लेकर आजमगढ़ चले गए। वहां उपचार चल ही रहा था कि सोमवार की सुबह इंद्रजीत ने दम तोड़ दिया। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts