Categories: Crime

मर चुकी इंसानियत की हद – गूंगी महिला से भी दरिंदगी का प्रयास

अन्जनी राय/बलिया
बैरिया थाना क्षेत्र के भीखाछपरा गांव में शौच करने गई गूंगी महिला के साथ एक दबंग ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में काफी हो-हल्ला हुआ। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना से इंकार कर रही है।

बताया जाता है कि भीखा छपरा  की 45 वर्षीय गूंगी विधवा शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। उस समय गांव के ही एक दबंग मौके पर पहुंचा और उसे दबोच लिया। गूंगी होने के चलते पीड़िता हो-हल्ला भी नहीं कर सकी। इसी बीच कुछ अन्य शौच करने वालो की निगाह उन पर पड़ी तो दबंग भाग खड़ा हुआ। घटना से गांव में आक्रोश है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग सामने आ रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts