Categories: Crime

महिला कोई भी हो, उसके अधिकारों की रक्षा भाजपा करेगी – अमित शाह

भाजपा परिवर्तन यात्रा

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता,सपा बसपा एक ही थाली के चट्टे पट्टे है : राजनाथ सिंह
जावेद अंसारी की कलम से।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बदतर बताते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई रोक नहीं सकता उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही है, तब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लाखों करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आजाद भारत के इतिहास में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, पाक भारत में आतंकियों को भेज रहा है, आतंकवाद कायरों का हथियार होता है, पाकिस्तान आंख से आंख मिलाकर सीने का बटन खोलकर लड़ ले, जीत भारत की होगी, भारत की सेना ने घर में घुसकर पाकिस्तान का हौसला पस्त कर दिया, आतंकियों को भारतीय सेना नहीं छोड़ेगी, देश की हुकूमत कमजोर नहीं है।

सपा सरकार पर साधा निशाना: अमीत शाह,परिवर्तन यात्रा रैली में भाजपा अमित शाह बोले, सपा, बसपा और कांग्रेस नहीं कर सकती प्रदेश का विकास, सपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता, 24 दिसंबर को यात्रा समाप्त होने के बाद हो जाएगा परिवर्तन, भाजपा की सरकार आई तो साथ दिन के अंदर कब्जा वापस, गुंडे जेल में। चाचा भतीजे के झगड़े में कमीशन का खेल, मायावती और मुलायम की पार्टी करती है भ्रष्टाचार। प्रदेश का विकास नहीं करने दे रही अखिलेश यादव की सरकार,उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार आई तो मारूति हर बुन्देलो के घर होगी, यही के रुपये से होगा विकास। 15 साल में सपा बसपा ने प्रदेश को कर दिया बर्बाद, यूपी का भाजपा कर सकती है विकास,सपा बसपा एक ही थैली के चट्टे बट्चे।
तीन तलाक के मुद्दे पर  ललकारते  कहा  अमित शाह, ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मुस्लिम महिलाएं कोर्ट गई थीं, वहां से महिला अधिकारों के संबंध में जवाब मांगा गया, इस पर स्पष्ट कर दिया गया कि महिला कोई भी हो, उसके अधिकारों की रक्षा भाजपा करेगी, स्पष्ट रूप से भाजपा तीन तलाक के पक्ष में नहीं है, संविधान में दिए गए सभी अधिकार उनको मिलने चाहिए, इस संबंध में कोर्ट में हलफनामा भी दिया जा चुका है, अब बारी सपा, बसपा और कांग्रेस की है, इनको भी अपनी राय इस मसले पर स्पष्ट करनी चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts