Categories: Crime

कानपुर के रहीमपुर ग्राम में डकैतों का आतंक

इब्ने हसन जैदी
कानपुर. ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में डकैतों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। गांव में हथियार बंद डकैतों ने घरों में मचाया तांडव,नगदी,जेवर समेत लाखों का सामान डकैतों ने लूटा,लूट का विरोध करने पर 9 लोगों को किया घायल,सभी घायल हैलट अस्पताल में भर्ती।

गांव रहीमपुर इलाके में देर रात डैकतो ने अचानक राहुल के घर पर छत से रास्ते हमला बोला। करीब सात से आठ डैकतो ने एक साथ घर ने घुसे और जब इसका विरोध किया तो उनपर हमला कर घायल कर दिया। और घर में रखे नगदी समेत लाखो रूपए के जेवर लूट लिए। वही  पास में ही बने उसके परिवार के लोगो के घर में बारदात को अंजाम दे दिया। इस पूरी घटना में महिलाओ सहित नौ लोग घायल हुए है। जिन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। जहा सभी का इलाज़ चल रहा है।और  तीन लोगो की हालात गभीर बनी हुई है। लेकिन पिछले एक महीने में शहर के आउटर वाले इलाको में लगातार कई ,हत्या ,लूट बारदातें होती जा रही है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है।

वही घायलो की माने तो वो लोग कच्छा-बनियान पहने हुए थे। और हाथो में रॉड व डंडे लिए हुए थे। इससे तो यह लग रहा है की इस डैकैती में कच्छा-बनियान गिरोह का हाथ है। क्यों इस तरह से घटना को यही अंजाम देता है। .
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts