Categories: Crime

सत्ता से बदलाव की संवाहक होगी यह परिवर्तन यात्रा – भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त

संजय ठाकुर
मऊ : भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा की जिले में 18-19 नवंबर को पार्टी की परिवर्तन यात्रा का 150 स्थान पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए समितियों का चयन हो गया है। इसमें केंद्रीय संचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई सांसद सभी विधानसभा में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे सपा की भ्रष्ट सरकार को यह परिवर्तन यात्रा सत्ता से बदलाव की संवाहक होगी।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से 18 नवम्बर की सुबह नौ बजे मुहम्मदाबाद गोहना में रैली का प्रवेश के दौरान भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से करहां, चिरैयाकोट, सरसेना, पिपरीडीह, बढुआगोदाम, गाजीपुर तिराहा होते हुए शाम चार बजे ब्रह्मस्थान पर जनसभा का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत दरगाह, सूरजपुर, रसूलपुर, करौली होते दोहरीघाट ब्लाक में कई स्थान पर इसका स्वागत किया जाएगा। जिले में दो दिन रहने के उपरांत शाम को गोरखपुर क्षेत्र की यह परिवर्तन यात्रा देवरिया के लिए प्रस्थान करेगी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts