Categories: Crime

लाइन में लगे हुए लोगों को जलपान की सुविधा करवाया विधायक मनोज सिंह डब्लू ने

(जावेद अंसारी)
वाराणसी. सैय्यदराजा विधानसभा के कमालपूर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं इलाहाबाद बैंक में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लाइन में लगे लोगों को अपने पुत्र प्रशांत के साथ विधायक मनोज सिह डब्लू ने सभी को चाय पानी और जलपान का प्रबंध करवाया. इस बीच उनके समर्थको के द्वारा लगातार जनता का सहयोग भी किया गया.

विधायक मनोज सिंह डब्लू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि नोट बंदी का फैसला आम जनता को परेशान करने वाला है, पूरे देश में ऐसा महसूस हो रहा है, देश के कोने-कोने में चाहे शहर हो या देहात भारत बंद जैसा माहौल लग रहा है, लोग परेशान हैं, कई लोगों की मौत भी हुई है, अस्पतालों में भी लोगों का बुरा हाल है, किसानों के पास बीज खाद के पैसे नहीं है, लोगों को हर प्रकार की चीजें खरीदने में दिक्कत आ रही है, देशभर में त्राहि-त्राहि का माहौल, उन्होंने कहा की इस तरह का बड़ा फैसला लेने से पहले देशवासियों को परेशानी ना हो इसके लिए व्यापक तैरारी करने की जरूरत थी, आज किसान और मजदूर अपने काम छोड़ कर बैंकों में कतार लगाए खड़े रहते है, बता दे की मंगलवार देर रात से 500-1000 के नोट के इस्तेमाल को खत्म कर देने से भारत सरकार के फैसले से पूरा देश हैरान हो गया.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts