Categories: Crime

अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार पिता पुत्र और कार चालक गंभीर रूप से घायल

अन्जनी राय
बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के समीप टूटे एनएच-31 के कारण अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आने से साइकिल सवार शिव नारायण (40) व उसका पुत्र नितेश (10) निवासी नसीराबाद तथा कार चालक राजेश (28) निवासी डुमरांव, बिहार घायल हो गए। इसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक की जमकर धुनाई भी की। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर बाबूराम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts