Categories: Crime

हौसला बुलंद चोरों ने चटकाए तीन घरों के ताले, लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ

अन्जनी राय
बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर नई बस्ती में सोमवार की भोर में चोरों ने तीन घरों का ताला चटकाकर दो घरों से लाखों रुपये के सामान के साथ तीसरे मकान से लैपटॉप चुरा ले गए। शहर में हुई इस चोरी की घटना से लोगों में उबाल है।

घटना के वक्त इन मकानों में रहने वाले सभी सदस्य छठ पूजा को घाट पर गए हुए थे। पीङित परिवारों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घरों निरीक्षण कर जांच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts