Categories: Crime

दो अलग अलग क्षेत्रों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख

अन्जनी राय
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में पटाखा से लगी आग से झोपड़ी सहित उसमें रखे घरेलु सामान भी जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से आठ मुर्गियां व दो बत्तख की मौत हो गई। छठ के अवसर पर कमलेश राम की झोपड़ी से कुछ दूर गांव के युवक आसमानी पटाखा छोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी कमलेश की झोपड़ी पर आ गिरी। जब तक लोग कुछ समझ पाता चिंगारी आग के शोले में तब्दील हो गई।

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में तड़के गोपाल राम के घर में दीपक से अचानक आग लग गई, जिससे लाखों की संपत्ति राख हो गई। घर की महिलाएं व पुरुष उदित होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर घर लौटे और महिलाओं ने छठ के दीपक को जलाकर घर के ताखा पर रख दिया। अभी कुछ ही समय बीते थे कि अचानक दीपक की आग ने घर के छप्पर को पकड़ लिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts