Categories: Crime

बलिया की बड़ी जीत

अंबेडकरनगर —–एचडब्ल्यू जान मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान बीएन इंटर कालेज के मैदान में पांचवें दिन मुख्य अतिथि डा0 आलोक पांडेय रहे।

पांचवें दिन का मैच मां कामाख्या क्लब बक्सर बिहार एवं डीएफए यंग इकबाल क्लब नागपुर के मध्य खेला गया। यंग इकबाल क्लब नागपुर द्वारा पांच फुल गोल किया गया जबकि मां कामाख्या क्लब बक्सर बिहार द्वारा केवल एक गोल किया गया। यंग इकबाल क्लब नागपुर ने पांच-एक से शानदार जीत दर्ज की। निर्णायक मंडल में मोहम्मद इफ्तेखार खान गाजीपुर,रमेश जैसल वाराणसी, अबूजल खान मऊ तथा नरेन्द्र पाल मेरठ शामिल रहे। पर्यवेक्षक के रूप में सरदार अजीत सिंह मौजूद रहे। उद्घोषक कार्य सभाजीत वर्मा व गिरिजा शंकर सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा नेता रितेश पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान संरक्षक पवन पांडेय, चिकित्सक डा0 केके मौर्या, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष अरशद खान, सचिव गिरिजा शंकर सिंह, नवीन जान, घनश्याम गुप्ता, नाजिम हुसैन, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts