Categories: Crime

आग का कहर : 10 मवेशियां जलकर मरी, एक भैंस और पशु मालिक गंभीर रूप से झुलसे।

अन्जनी राय
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर के अगलगवनी टोले में बुधवार की रात अगलगी की घटना में दो रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। साथ ही उसमें बंधे 10 मवेशियों की जलने से मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
मवेशियों को बचाने के प्रयास में पशु स्वामी घूरा चौहान भी गंभीर रूप से झुलस गए। इनका इलाज नगरा पीएचसी पर चल रहा है। घटना की रात घूरा चौहान के घर की महिलाएं मच्छर भगाने के लिए मड़हे में आग जलाई थीं जहां सभी मवेशी भी बांधे गए थे। आग जला कर सभी लोग समीप के रिहायशी मकान में सोने चले गए। आधी रात के करीब आग के ढेर से निकली चिंगारी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों छप्पर धूं-धूं कर जलने लगे। पास ही में खेत की जोताई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने आग की लपटें देख शोर मचाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों सहित काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में एक गाय उसकी बछिया व बाछा, पाड़िया, पड़वा, सात बकरी की जलने से मौत हो गई जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts