Categories: Crime

रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में मिला जुता चप्पल के व्यवसायी का शव

वेदप्रकाश शर्मा / अन्जनी राय/बलिया
मॉडल स्टेशन के यात्री हाल में शनिवार को एक यात्री का शव मिलने से मची सनसनी। मृतक की शिनाख्त छपरा (बिहार) निवासी मोहम्मद अरमान (40) के रूप में हुई है। मृतक का पुत्र जावेद आलम स्टेशन पहुंचा तो जीआरपी ने शव पंचनामा कर उसे सौंप दिया। मृतक मो. अरमान जूता-चप्पल का व्यवसाय करते हैं। वह अक्सर जूता-चप्पल का सैम्पल दिखाने के लिए बलिया आते थे और डिमांड होने पर माल की सप्लाई देते थे। इसी सिलसिले में वे शुक्रवार को बलिया आए हुए थे। रात में लेट-लतीफ ट्रेन होने के कारण यात्री हाल में विश्राम करने लगे और सुबह उनका शव मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts