Categories: Crime

घर में घुसकर चोरों ने हजारों के समान पर किया हाथ साफ, पुलिस ने लिखी रपट।

वेदप्रकाश शर्मा / अन्जनी राय/बलिया
दुबहड़ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने विश्राम यादव के परिवार वालों को कमरे में बंद कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार वाले जब सुबह उठे तो उनके कमरे बाहर से बंद थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम कर लिया है।
बताया जाता है कि दुबहड़ निवासी विश्राम यादव के परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों सोए हुए थे। चोर किसी तरह से आंगन में पहुंच गए और जिन घरों में लोग सोए थे उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। भंडार गृह का दरवाजा तोड़ उसमें रखा कीमती वस्त्र, गहने व नकदी लेकर आराम से चले गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts