Categories: Crime

पंचायत राज की शक्तियों को लागू करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानो ने किया धरना प्रदर्शन

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। पंचायत राज की विभिन्न शक्तियों को जल्द से जल्द लागू कराये जाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने कटेहरी विकास खंड के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टेªट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि 1993 में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत 29 विषय व अधिकार प्रदेश की ग्राम पंचायतो को पूर्ण रूप से सौंपने की व्यवस्था की गयी थी लेकिन आज तक उसको प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा सका है। व्यवस्था लागू न किये जाने से ग्राम प्रधानों व ग्रामसभा की जनता को विभिन्न परेशानियों का सामना लगातार करना पड़ रहा है। विकास के कार्य व विभिन्न योजनाओं का लाभ सहीं ढंग से लोग नहीं उठा पा रहे है। पूर्व में भी इसको लेकर कई बार मांग की गयी लेकिन उस तरफ शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होने चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र इसे लागू नहीं किया  गया तो प्रधान संघ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। उन्होने बताया कि जिले के प्रत्येक तहसीलों पर इसी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में रामबहाल, मंजू वर्मा, संतप्रसाद, सत्यनारायण, राजीव यादव सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts