वहीं उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियो की स्मृति में नेत्र परीक्षण का कैम्प लगाया गया। बस स्टेशन परिसर में आयोजित नेत्र शिविर में डा0 बीके तिवारी ने दो दर्जन से अधिक बस चालको का बारी-बारी से नेत्र परीक्षण किया गया। हालांकि किसी भी चालक की आंखो में कोई नेत्र दोष नहीं पाया गया। चिकित्सक डा0 बीके तिवारी ने सभी चालको को बीच-बीच में नेत्र परीक्षण कराते रहने की सलाह दी। शिविर में उप संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम डीएस सिंह, यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा, टीआई रमेश सहित रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इस शिविर के पूर्व उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियो की स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। वहां पर डा0 बीके तिवारी द्वारा कुल 58 वाहन चालको का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 22 चालको में नेत्र दोष पाया गया। डा0 बीके तिवारी ने उन्हे जांच कराकर चश्मा लगाने की सलाह दी। इस दौरान वहां उप संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार, डीवीए विनय पांडेय, राजन, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…