Categories: Crime

गुंडई : फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने मारी वृद्ध को गोली

अन्जनी राय
बलिया
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भरथाव गांव में बुधवार की देर शाम हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने घर से बुलाकर दरवाजे के सामने ही एक वृद्ध को गोली मार दिया। संजोग अच्छा था कि गोली पैर में लगी। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े,उससे पहले हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये। घायल अधेड़ को सीएचसी सिकंदरपुर लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथाव निवासी थाना क्षेत्र के विभूति शुक्ला (63) अपने घर में रात सो रहे थे। इसी बीच, बाइक पर सवार तीन हमलावर मुंह बांधकर दरवाजे पर पहुंचे और आवाज लगाकर विभूति शुक्ला बुलाये। विभूति जैसे ही बाहर निकले हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली की तड़तड़ाहट सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ हमलावरों तक नहीं पहुंच पाया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts