Categories: Crime

पत्नी चली गई दुबई, वियोग में पति ने कर ली आत्महत्या

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)
पत्नी के दुबई जाने  और काफी समय से वापस न आने पर एक युवक ने घर में ही अपनी छ वर्षीय बेटी के सामने  रस्सी से फदां बनाकर फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिसके कारण उसके परिवार  में हड़कम्प मच गया । बीते दिन नगर के मोहल्ला माहीगिरान द्वितीय नई बस्ती का रहने वाले अनूप पुत्र महेश प्रसाद कश्यप उम्र 35 वर्ष ने दो महीने पूर्व दुबई गयी पत्नी के वियोग में अपने घर के अंदर ही  फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली,
जानकारी के अनुसार मृतक अनूप बहुत ही गरीब है और मजदूरी कर अपना और अपने परिवार  का पालन पोषण करता था परंतु फिर भी परिवार का गुजारा बहुत ही मुश्किल से होता था उसके परिवार में उसकी एक गोद ली हुई बेटी आरोही 6 वर्ष,शोभित 8वर्ष और गोमजी14 वर्ष का है ।जिसके कारण उसकी पत्नी मीरा देवी जो आंगनवाणी की एक सदस्या है कुछ लोगों के साथ मिलकर दुबई चली गयी जिसके कारण मृतक अनूप बहुत ही परेशान रहने लगा उसके परिवार में  उसका एक बड़ा भाई उसकी पत्नी और उसकी माँ है। इतने लोगों के होने पर भी वह बहुत अकेला पन्न महसूस करता था आखिर कारण परेशान होकर  उसने अपने घर में ही अपनी छोटी बेटी के सामने ही फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जब उसका बेटा घर के अंदर पहुँचा और  उसने बाहर आकर सबको बताया तो घर में कोहराम मच गया। जिससे आस पड़ोस के लोग वहाँ जमा हो गये । सूचना पाकर  मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया गया है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts