Categories: Crime

एक दो नहीं बल्कि एक साथ 5 घरों में हुई चोरी

नुरुल्हुदा खान 

सिकन्दरपुर (बलिया ) थानाक्षेत्र के रामपुर कटराई गांव सोमवार की रात चोरो ने एक साथ पांच घरो  मे घुसकर  गहने, नगदी व हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर कटराई गांव निवासी पूर्व प्रधान परमात्मा यादव के घर के पीछे से सोमवार की रात छत पर चोर पहुँच गए और छत से नीचे जाकर घर में सो रही उनकी भाई की पत्नी को जिस घर में सो रही थी उसी रुम को बंद कर दिए। उसके बाद दूसरे घर में रखे सारा सामान लेकर चले गए जिसमे लाखो रुपये के गहने व कपडे थे वही घर से सटे काशी नाथ यादव व बृजेश यादव के घर में भी उतरे थे लेक़िन लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उसी गांव के चन्दन और रज़्ज़ाक के घर मे घुस कर एक अटेची में रखा दस हजार नगदी लेकर फरार हो गए साथ ही चन्दन के घर से सटे घुरिया देवी पूर्वप्रधान ने चन्दन के घर का दरवाजा खुला देखा तो चन्दन  को आवाज लगाई और वह पहुची तो  चोरो ने घुरिया देवी के कान का टप्स नोंच लिए  शोर सुनकर आसपास के लोग पहुच के जब तक कुछ करे चोर भाग निकले  घटना की जानकारी थाने को दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं की है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts