Categories: Crime

खीरी सांसद ने पलिया विधान सभा क्षेत्र में दौरा कर सड़को का किया शिलान्यास, पलिया माण्टेसरी स्कूल सहित क्षेत्र में दौरा किया और समस्याये सुनी

फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय अजय मिश्र (टेनी)  ने पलिया विधान सभा में पलिया माण्टेसरी स्कूल में हुए सांस्क़तिक कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारम्भ किया। जहां शिक्षा नीति पर किये गए प्रयासों को बताया और बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की।
इसके बाद भाजपा कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनी। उसके पश्चात पाटीहन रोड़ पर कृष्णानगर में इंटरलाकिंग सड़क और बसंतपुर में भी सड़क का शिलान्यास किया और लोगो की समस्याएं सुनी और कहाँ की आप लोग अफवाओं पर धियान न दे मोदी जी के नेतृतव में देश के हित में कार्य किये जा रहे हैँ उसमे आप भी सहयोग कीजिये। इस मौके पर भाजपा नेता विनीत मनार, गजेन्द्र सिंह, गोपाल बिहारी सिन्हा, वीरेंद्र शुक्ला, कनकपाल राणा. सेंगर जी, दीपक तलवार ,तेजपाल चौधरी, आरडी राय,सतीश चौधरी, उदयवीर सिंह, जि. प.स. नरेंदर सिंह, सुधीर शुक्ला, अनुज शुक्ल, वरुण मिश्र,शशिशंकर शुक्ला,विजय गुप्ता, अरुण तिवारी, आशुतोष शुक्ल, अर्जेंदर मिश्र सहित तमाम भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts