Categories: Crime

उफ़ ये इश्क.., माशूका के महंगे शौक पुरे करने को करते थे लूट

इब्ने हसन जैदी.
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज चार लुटेरे को गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रेमिकाओ के महंगे शौक पूरे करने के लिए ये सब टैम्पो  से लूट करते थे और पूरे शहर में यात्रियों को निशाना बनाते थे.

ज्ञातव्य हो कि टेम्पो लूट का शिकार हुए नागरिक आये दिन कई थानों में पहुँच जाते थे। पुलिस के लिए लगातार सरदर्द बने इन लुटेरो को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्लान के तहत कड़ी चौकसी के बाद घेरा बन्दी कर गिरफ्तार किया. तलाशी में इन चारो गिरफ्तार लुटेरो के पास एक  टैम्पो, तमन्चा, मोबाईल व् चाकू बरामद किया गया। एस पी वेस्ट ने किया पुरे मामले का खुलासा करते हुवे बताया कि कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने बाले अभिषेक, जितेंद्र, संजय, व  अतुल अपनी प्रेमिका के शौक  पूरे करने के लिए पूरे शहर में टैम्पो में यात्रियों को बिठा कर लूट करते थे. टेम्पो में बैठने बाले यात्रियों को तमंचे की बल पर सुनसान जगह ले जाकर लूट को अंजाम देते थे.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts