Categories: Crime

कप्तान के आदेश पर वाहनों का चला सघन चेकिंग अभियान

नूरुल होदा खान
बलिया। एसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर मंगलवार को वाहनों की जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले में 25 थाना की पुलिस ने अपने सर्किल में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की। इसमें जहां दर्जनों वाहनों को सीज किया गया, वहीं अधिकतर वाहनों को चालान किया गया। नगर क्षेत्र में सीओ सिटी की देखरेख में एससी कालेज, ओक्डेनगंज, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, कदम चौराहा, जापलिनगंज, मालगोदाम रोड, चौक, जगदीशपुर, सिविल लाइन आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिंग किया गया। डग्गामार वाहनो, हुटर, काली फिल्म, नीलीध्लाल बत्ती आपत्ति जनक नंबर प्लेट को रोक थाम के लिए चलाये गये अभियान में एमवी एक्ट में 97 वाहन का चालान तथा 03 वाहनों से काली फिल्म उतरवायी गयी। 18 वाहन सीज किये गये तथा 90 वाहनो से 19450 रुपये वसूले गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts