Categories: Crime

नोट की चोट – बैंक बंद, एटीएम ने भी दिया दगा

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। शनिवार को अवकाश के कारण जिले के सभी बैंक बंद रहे लेकिन जिला मुख्यालय पर इक्का-दुक्का एटीएम मशीन में पैसा होने के कारण लोगों को काफी मुश्किले उठानी पड़ी, जहां एक तरफ सहालग का मौसम वहीं मौसम में परिवर्तन होने के कारण लोगों को बाजारों में गर्म कपड़ो की खरीददारी के लिए भी पैसे न होने की समस्या से काफी परेशानी हो रही है।

लगातार दो दिन बैंक बंद होने के कारण यह समस्या बनी रहेगी। एटीएम मशीन से पैसे लेने की आस में लोग इधर-उधर भटकते नजर आ रहे है। अधिकांश एटीएम मशीनों के बाहर पैसा न होने का बोर्ड लगा हुआ है। ऐसे मंे लोगों को अपना ही पैसा निकालने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दिनभर इक्का-दुक्का एटीएम मशीन से पैसा निकालने के कारण लोगों की लम्बी कतार बनी रही। कुछ घंटे बाद ही चल रहे इक्का-दुक्का एटीएम मशीन भी जवाब दे दिये। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से यह समस्या बनी हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts