Categories: Crime

पीड़ितो को संजू ने दिलाया ढाढस

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सम्हरिया गाँव में बिगत 24 नवंबर को रात्रि लगभग आठ बजे मोटर साइकिल सवार हरिश्चंद्र 22 वर्ष पुत्र रामफेर व लालचन्द्र 20 वर्ष पुत्र पतिराम ट्रक नम्बर जेएच 02 एजी 9165 से टक्कर लग जाने से हुए दर्दनाक मौत से दुखी परिजनों के बीच जाकर सम्वेदना व्यक्त कर हर सम्भव सहयोग करने की बात संजु देवी ने कही। उन्होने कहा कि इस दुःख को मैं भी झेल चुकी हूँ,

मैं समझ सकतीं हूँ कि इस समय इन बच्चों की माँ पर व परिवार के ऊपर क्या बीत रही होगी। ईश्वर परिजनों को साहस दे यहीं प्रार्थना है। इस दौरान सुनील गौतम, हरिओम गुप्ता, अभिषेक साहू, मनोज यादव, रतिराम वर्मा, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts