Categories: Crime

डायल 100 के तहत पहुंची 28 गाड़िया अम्बेडकरनगर

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं शुमार मानी जाने वाली डायल 100 योजना के तहत जिले में 28 बोलेरो उपलब्ध हो गयी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल मैदान में सभी बोलेरो  को उनके-उनके चालको को सौंप दिया गया। इन वाहनों में आवश्यक संशाधनो को लगाये जाने के बाद इन्हे फील्ड में उतारे जाने की योजना है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक ने बैठक कर डायल 100 सेवा के बारे में आवश्यक जानकारी दी थी। हालांकि डीआईजी ने जिले को 30 बोलेरो मिलने की बात कही थी। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की तरह डायल 100 का संचालन भी सीधे राजधानी से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी मिलने के बाद राजधानी स्थित कार्यालय से ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे जिससे त्वरित कार्यवाही संभव हो सकेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts