Categories: Crime

गरीबों व जरूरतमंदो को मिल सकेेंगे गर्म कपड़े पटेलनगर तिराहे पर जिलाधिकारी ने किया संग्रह केन्द्र का शुभारंभ

अनत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने रविवार को पटेलनगर तिराहे पर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए गर्म कपड़ो के संग्रह केन्द्र का शुभारंभ किया। जिले की मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी की पत्नी नेहा श्रीवास्तव भी इस मौके पर मौजूद रही। जिलाधिकारी की पहलपर नगर पालिका अकबरपुर द्वारा शुरू किये गये इस कार्य में लोगों ने बड़ी संख्या में कपड़े व ऊनी वस्त्र सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से जन सहयोग पर आधारित कार्य है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी स्वैच्छा के अनुसार पुराने व गर्म कपड़े दे सकता है। इन कपड़ो को गरीबों व कमजोर तबके के लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रदान कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर शुरू किये गये इस कार्य से यदि सकारात्मक संदेश मिलता है तो जरूरतमंदो के लिए ऐसे ही अभियान जिले की अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतो में भी शुरू किया जायेगा। उन्होने लोगो से इस कार्य सहयोग की अपील की। इस कार्य के लिए नगर पालिका द्वारा दो कर्मचारियों को लगाया गया है जो जरूरतमंदो को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े उपलब्ध करायेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय, उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र मिश्रा, उपजिलाधिकारी जलालपुर विवेक मिश्र, अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी के अलावां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts