Categories: Crime

बदमाशों ने गोली मारकर एक को मौत के घाट उतारा

यशपाल सिंह/आजमगढ़
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के मुहाफिल गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम प्रधान को घर छोड़ने जा रहे उसके साथी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। शव पोस्टमॉर्टेम  के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारण की अभी जानकारी नहीं हो सकी है।
बताते हैं कि जहानागंज थाना क्षेत्र अहिरौली गांव निवासी सुधाकर सिंह 40 शनिवार की रात करीब 8.30 बजे अपने मित्र खावपुर गांव के प्रधान सुनील  सिंह को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। अभी वे मुहाफिल गांव के पोखरे के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोकवा ली और प्रधान को गाली देकर भागने को कहा। प्रधान अभी बाइक से उतर ही रहे थे कि एक बदमाश ने सुधाकर सिंह के सीने में गोली मार दी और वहां से चल दिये। प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल सुधाकर को लेकर जिलाअस्‍पताल पहुंचे जहां चिकित्‍सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts