Categories: Crime

मॉडर्न कलेक्ट्रेट भवन का हुआ लोकार्पण

यशपाल सिंह/संजय
आजमगढ़। अब आजमगढ़ वासियों को कलेक्टर से मिलने के लिए पुन: अब उसी स्थान पर आना होगा जहां पांच साल पहले कलेक्टर साहब मिलते थे। मार्डन कलेक्ट्रेट भवन का लोकापर्ण रविवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। लोकापर्ण प्रदेश के काबीना मंत्री बलराम यादव व दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया।


बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार एवंसदर सांसद मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव व वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के कर कमलों द्वारा रविवार को मार्डन कलेक्ट्रेट भवन का दीप प्रज्जवलित कर और रिब्बन काट क्र लोकापर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आज खुशी का अवसर है। इस ऐतिहासिक मैदान में संघर्षो के बल पर ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन बनाया गया है। उन्होने कहा कि इस तरह का कलेक्ट्रेट भवन परिसर पूरे प्रदेश में किसी भी जिलें में नही है। उन्होने कहा कि जनपद में एक नही अनेकों विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है। यह सभी कार्य प्रदेश के ऊजार्वान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा हुए है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तभी जिले का विकास हुआ है। अन्य सरकारों द्वारा जिले का एक भी विकास कार्य नही कराया गया। उन्होने कहा कि बड़े संघर्षो से सपा मुखिया ने आजमगढ़ को मण्डल बनाया । यहां की धरती सदियों से समाजवादियों की धरती रही है। उन्होने कहा कि देश के बड़े अमीर रतन टाटा ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में कहा क उत्तर प्रदेश का वातावरण और विजन बहुत अच्छा हो गया है। इस प्रदेश में बार-बार आने का मन करता है। इसके पहले उत्तर प्रदेश में आने का मन नही करता था। उन्होने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जब लैपटाप दिया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts