Categories: Crime

नही थम रहा चोरी का सिलसिला लोगों में दहशत

फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी)// मझगई चौकी क्षेत्र मे ताबड़तोड हो रही लूट एवं चोरी जैसा वारदात से लोगों मे दहशत का महौल है ! ताजा मामले मे चोरों ने एक मोबाइल सोप को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर तोड़ लाखों का मोबाइल एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया !  पीडित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया ! जबकि केन ग्रोवर्स जूनियर हाई स्कूल मे रखे लिप्टिस के चार बोटा लकड़ी भी गुरुवार को चोरों ने पार कर दिया !
गौरतलब है की चोरों ने ग्राम छब्बापुरवा निवासी हँसनैन पुत्र सहमीर का नौगवां बस अड्डा के समीप मोबाइल शॉप का दुकान का शटर तोड़ उसमे रखे सम्संग, लावा, इन्टेक्स आदि कम्पनियों का 65 -70 मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया ! पीडित हँसनैन ने बताया की वह रोज़ की तरह गुरुवार को भी दुकान बंद कर घर चला गया ! सुबह जब  दुकान खोलने आया तो शटर टूटा देख दुकान के अंदर गया तो उसका होश उड़ गया! पीडित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाल गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया ! पिछले दस दिन पूर्व भी मझगई निवासी एक व्यक्ति के साठ लूट हुई थी ! मामले मे रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार नही किया ! जिससे चोरों का हौसला बुलंद है ! और वह क्षेत्र के अलग अलग गाँवों मे चोरी, लूट जैसा वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे है ! इस सम्बंध मे चौकी इंचार्ज ऋषिदेव ने बताया की पीडित की ओर से तहरीर मिला है ! जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा !
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts