Categories: Crime

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, नगर पालिका प्रशासन भी मस्त

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)// = लखीमपुर सहित अब पूरे जिले में डेंगू अपना कहर भरपा कर रहा है जिधर  नजर दौड़ाये उधर डेंगू की दहशत लोगों में फैलती नजर आ  रही है ।परंतु प्रशासन पर इसका कोई खाश  असर नही पड़ता दिखाई दे रहा है ।लखनऊ के बहुचर्चित हास्पिटल पी जी आई जैसे अस्पतालो मे डेंगू के पीड़ित मरीजों को भी भर्ती नही लिया जा रहा है।जानकारी के अनुसार   वहाँ बेड खाली नहीं है कहकर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है कोई कहता है कि मरीजों का जमीनों पर इलाज हो रहा है परंतु  इसका कोई पता नहीं  परंतु इसका हवाला जरूर दिया जा रहा है कि वहाँ लोग अपने मरीजों को लेकर नहीं जाये। इस कारण डेंगू से मरने वालों का सिलसिला बढता ही जा रहा है ।

एक बात समझ नहीं  आती कि जब लखनऊ जैसे शहर में लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है तो फिर छोटे शहरों कस्बों का क्या हाल होगा और गाँव के लोगों का तो पूछो मत ।परंतु प्रशासन अपने आपसी मतभेदों में मस्त है ऐसा लगता है प्रशासन को किसी से कोई मतलब नहीं रह गया है ।उल्लेखनीय है कि लखीमपुर सहित पूरे जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है ,जिसमें हर रोज मौतें हो रही है परंतु अब उसका प्रकोप कस्बों और गाँवो में बढ़ना शुरू हो गया है जिससे लोगों में दहशत फैलती जा रही है ।खीरी में तो डेंगू के प्रकोप से अभी तक लगभग दस से बारह लोगों की म्रत्यू हो चुकी है परंतु अब जब कुछ लोगों की पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई तो यहाँ भी लोगों में दहशत फैली गयी है।
अब बात करते हैं हम नगर पालिका प्रशासन की जो शायद इतना व्यस्त न रहता हो परंतु फिर भी नगर की साफ सफाई कीटनाशक छिड़काव भूल से भी नही करवा रही है मेरे ख्याल से शायद वह भी शासन प्रशासन की तरह किसी बहुत खाश कार्य में व्यस्त हो नगर में जगह जगह गदगीं का अंबार लगा हुआ है।जिसके कारण दिन हो चाहे रात हो मच्छर अपना कार्य करते ही रहते है जिसका किसी भी तरह निवारण करने का कार्य होना संभव ही नहीं लग रहा है । यदि ऐसा ही चलता रहा तो डेंगू का प्रकोप कम होने की बजाय बढ़ता ही जायेगा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts