Categories: Crime

अखिलेश सरकार ने रिलीज से पहले आमिर की ‘दंगल’ को दिया खास तोहफा।

आफताब फारुकी 

लखनऊ– उत्तर प्रदेश सरकार ने आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित आमिर खान निर्मित फिल्म दंगल को राज्य सरकार ने कर मुक्त घोषित करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल यहां मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया। आगामी 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में अखिलेश ने गहरी दिलचस्पी दिखायी है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म दंगल खिलाडी महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में महाबीर सिंह फोगाट का चरित्र निभा रहे आमिर खान अपनी बेटियों गीता फोगाट और बबिता कुमारी को कुश्ती के गुण बताते है। दंगल उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है जो रिलीज होने से पहले ही कर मुक्त की घोषणा में शामिल हो गयी है। दिल्ली, हरियाणा जैसे कुछ अन्य राज्यों में भी इसके कर मुक्त होने की संभावना है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts