Categories: Crime

अटेवा पेंशन बचाओ आंदोलन में लखनऊ में लाठीचार्ज से धरनारत मृत शिक्षक की श्रद्धांजली सभा आयोजित

अन्जनी राय/ बलिया
बलिया : अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ में धरनारत शिक्षकों व कर्मचारियों पर पुलिस बर्बरता एवं लाठीचार्ज में मृत शिक्षक डॉ. रामआशीष सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। मांग किया कि मृतक प्रवक्ता के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के कम से कम दो लोगों को सरकारी नौकरी, आवास, पत्नी को पारिवारिक पेंशन तथा घटना की सीबीआई जांच की जाय। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना को तत्काल क्रियान्वित करने की मांग किया गया। कुसुमाकर मिश्रा, मनोज राय, उमेश तिवारी, अजय सिन्हा, बब्बन यादव, विश्वामित्र सिंह, टुनटुन सिंह, नरेन्द्र तिवारी, निर्भय नारायण सिंह, विनोद यादव, डा. प्रमोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts