Categories: Crime

शादी की खुशियों में दर्द की निकल पड़ी चीखे…….

मनीष बाल्मीकि/ बहराइच
किसी की खुशियों के बीच जब ग़म दबे पाँव आ जाये तो उसकी खुशियों को ग़म की नज़र लगते देर नहीं लगती. ऐसा ही कुछ गुज़ारा छावनी के निवासी कैलाश गुप्ता के साथ जहा शादी का कार्यक्रम था। घर में मेहमान जुटे थे तभी अचानक चाय बनाते समय लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर अनिल गुप्ता व् उनकी पत्नी मंजू गुप्ता व् दो पुत्रियां नेहा व् निधि गुप्ता सहित घर में मैजूद रिश्तेदार फरीदपुर बरेली निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता व विक्रांत गुप्ता एवं राम निवास गुप्ता लखनऊ निवासी  दीक्षा गुप्ता आग में झुलस गए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहा दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts