Categories: Crime

80 साल की बुज़ुर्ग महिला तलाश रही अपना वजूद, कोई तो पहचान लो इसको

सी.पी. सिंह विसेन / बलिया
बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर,  नरला टोले मे करीब एक सप्ताह पूर्व कही से लगभग (80) वर्षीय महिला भटकती हुई दिखाई दी जिससे कुछ पूछने पर बोल नही रही थी इन्सानियत का परिचय देते हुये उसी टोले के उदय नरायण राम ने उस अौरत को अपने घर लाकर रखा तथा उस दिन से उसकी सेवा कर रहे है।
मंगलवार को महिला से काफी  पुछ -ताछ  करने पर वह अपना नाम *अमनि बाई (80) पत्ति का नाम रलीराम करोड़े पता मालवा मिल कोयला फाटक के सामने म.न.3 (कादी की चाल) जिला इन्दौर बताया महिला अर्धबिक्षिप्त मालुम पड़ती है। क्योकि वह अपने लड़को की संख्या तो तीन बता रही है। लेकिन नाम बताते समय कभी काशीराम, बाबूलाल, कुन्दन तो कभी अशोक, शरद व तीसरा नाम नही बता पा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts