इन परिस्थितियों में बैठक में यह मत स्थिर हुआ कि अब स्थगित हड़ताल को और आगे न बढ़ाया जाये अर्थात इसे 26 नवम्बर से प्रारंभ कर दिया जाये किन्तु महामंत्री द्वारा गत दिनों हुई। अनौपचारिक भेंट वार्ताओं में बतायी गयी परिस्थितियों और दिये गये आश्वासन का सदन में उल्लेख करने पर सदन द्वारा पुनर्विचार कर यह सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि स्थगित हडताल, जो 26 नवम्बर से प्रारंभ होनी है, को 10 दिन और आगे बढ़ा दिया जाये तथा निगम प्रबंधन व शासन को नोटिस दे दिया जाये कि यदि समझौता 19/20 सितम्बर को निर्णयों को छः दिसम्बर तक लागू नहीं कर दिया जाता। परिवहन निगम के समस्त कर्मचारी छः दिसम्बर की मध्य रात्रि के बाद से सात दिसम्बर को एक दिवसीय प्रदेश व्यापी कामबंद चक्काजाम सांकेतिक हड़ताल करेंगे। यदि फिर भी समझौते की चार प्रमुख मांगो यथा-संविदा चालको/परिचालको को नियमित पद का न्यूनतम वेतन का मंहगाई भत्ते सहित भुगतान, वेतन विसंगतियो का निवारण, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाएं तथा केन्द्रीय छठे वेतनमानो का वास्तविक लाभ, एक जनवरी से प्रदान किया जाना व 2002 के बाद मंहगाई भत्ते की जिन किश्तो का भुगतान देय के बजाय, आदेश जारी होने के दिनांक से कराया गया है, उनका अवरोष अवधि के एरियर का भुगतान को पूरा नहीं किया जाता तो यह सांकेतिक हड़ताल उसी तारतम्यता में अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित हो जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…