Categories: Crime

इशारो से बेजुबानो को नचाने का हुनर

अनत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। यदि आप जानवरों की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करें तो वह भी आप की बातों को बखूबी समझेंगे। ऐसा ही नजारा रविवार को रामनगर बाजार में देखने को मिला जहां एक व्यक्ति अपनी बातों से दो बेजुबान बंदरों को अपने इशारों पर नचा रहा था। दोनों बंदर अपने मालिक बेचू की बातों को बखूबी समझ रहे थे और उसकी आज्ञा के अनुसार प्रत्येक हरकत कर रहे थे जिसका लोगों ने जमकर लुप्त उठाया।

इन सब को देखने के बाद मौजूद लोगों के मुंह से बार-बार बस यह बात सुनने को मिली थी यदि जानवरों से भी मित्रवत व्यवहार रखा जाए और उनकी भावनाओं को समझा जाए तो वह भी आपकी बात समझ सकते हैं। बंदरों के मालिक बेचू ने बताया कि वह दोनों बंदरों की कला को दिखा कर अपनी जीविका को चलाता है तथा अपने परिवार का भरण पोषण भी करता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts