Categories: Crime

चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार, दो माह पहले हुई चोरी का खुलासा

अन्जनी राय/बलिया
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में दो माह पहले हुई मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश रविवार को पुलिस ने कर दिया। इस घटना का अंजाम देने वाले सोमारू निवासी करनई व मनोज राजभर निवासी भरतपुरा को बसंतपुर मोड़ से चोरी मोबाइल, इनवर्टर व एलसीडी टीवी के साथ पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बसंतपुर मोड़ पर किसी घटना का अंजाम देने के लिए खड़े है। इस पर उन्होंने इसकी सूचना हनुमागंज चौकी इंचार्ज करुणेश ¨सह को देते हुए खुद भी निकल गए। पुलिस ने बसंतपुर मोड़ से सिपाही भानु प्रताप सिंह के साथ घेराबंदी कर सोमारू कुम्हार को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में इसने बताया कि मेरे साथ एक सहयोगी भी है। पुलिस ने उसके बताए स्थान से उसके साथी मनोज राजभर को भी पकड़ लिया। इनके निशानदेही पर चोरी की चार मोबाइल, एक इनवर्टर, एक एलसीडी टीवी बरामद की गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts