Categories: Crime

सपा सरकार ने लिखा विकास का इतिहास : रामगोविन्द चौधरी

अन्जनी राय/बलिया
बलिया : रेवती क्षेत्र के मां पचरूखा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि चुनाव सभी वर्ग, धर्म के लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं तथा भविष्य में रहूंगा। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जितना विकास सपा सरकार में हुआ है, किसी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया।
कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मुफ्त शिक्षा, मुफ्त दवाई, किसानों को मुफ्त सिंचाई आदि सरकार दे रही है। वृद्घा पैंशन तीन सौ से चार सौ, छात्रवृति एक समान,बेटी की शादी के लिए दस से बीस हजार, वरिष्ठ नागरिकों को दवा सुरक्षा,  रिटायर्ड शिक्षकों को आन लाइन पेंशन, प्रधानों के लिए 50 हजार की जगह दो लाख, प्रधानों का मानदेय बढ़वाने का कार्य मैंने मुख्यमंत्री जी से लागू करवाया। किसान  दुर्घटना बीमा एक से बढ़ाकर पांच लाख, दुर्घटना में अंग भंग होने पर एक लाख, पांच लाख मजदूरों को साईकिल मुख्यमंत्री ने दिया। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक, राणा प्रताप सिंह, लल्लन यादव बैसाखी, हरेन्द्र सिंह, बिहारी पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, सुशील सिंह, नरेन्द्र सिंह, राणा प्रताप यादव दाढी, गजेन्द्र सिंह, अभय शंकर पाण्डेय,अजय सिंह, हीरालाल वर्मा, डॉ. एसबी यादव, अभय सिंह, फेकू उपाध्याय, मनोज सिंह, शमसूल, डॉ. शिव शंकर पाण्डेय, भानु सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता अनिरूद्घ सिंह तथा संचालन हैप्पी पाण्डेय ने किया। इससे पहले मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग से पचरूखा देवी मन्दिर तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग पेवर्स ब्लाक का लोकार्पण किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts