Categories: Crime

मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर की नृशंष हत्या

रवि पाल
(मथुरा/छाता)। ग्राम आजनौंठी में गाय चराने जा रहे मंदबुद्धि युवक की हमलावरों ने गुरूवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना बुधवार को हुई मामूली कहासुनी को लेकर की गई है। मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज हुआ है, आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छाता के ग्राम आजनौंठी निवासी लक्खो की आज गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार, सीओ छाता योगेश पाठक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक लक्खो मंदबुद्धि था। बुधवार शाम उसका विवाद गांव के ही भजनी से हो गया था, जिसमें लक्खो ने भजनी के सिर पर डंडा मार दिया था। इससे कुपित होकर भजनी, उसके पुत्र, भाईयों व भतीजे ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया कि जब लक्खो गाय चराने खेतों की ओर जा रहा था तब हमलावरों ने उसे पकड लिया और बुरी तरह पीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts