Categories: Crime

कोहरे की दस्तक में चोरों ने भी दी दस्तक, चटकाए दो दुकानों के ताले

रवि पाल
मथुरा। सर्द मौसम में चोरों ने अपने हाथ दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीती रात्रि चोरों ने दो दुकानों के ताले चटका दिए और हजारों का माल चोरी कर लिया। पहली चोरी की घटना बल्देव थाना क्षेत्र के रीठा रोड की है। यहां चोरों ने दक्ष मोबाइल प्वाइंट को निशाना बनाया। चोर यहां से 17 मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी।

दुकान स्वामी के मुताबिक चोरी किये गए माल की कीमत 35 हजार रूपए हैं। इसके अलावा चोरों ने गोवर्धन कस्बा में भी एक दुकान को निशाना बना डाला। छत काटकर अंदर घुसे चोरों ने इस दुकान से भी हजारों की संपत्ति पार कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts