Categories: Crime

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का जायज़ा लेने पहुंचे डीआईजी

मनीष बाल्मीकि /बहराइच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवीपाटन मण्डल के डीआईजी अनिल कुमार राय ने जिलाधिकारी अभय व पुलिस अधीक्षक सालिग राम वर्मा के साथ प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए निर्धारित किये गये कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को मानक के अनुसार फुल प्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
प्रस्तावित जनसभा स्थल, हेलीपैड स्थल, चेकपोस्ट, पार्किंग स्थल, आदि का सघन भ्रमण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि मानक के अनुसार सभी तैयारियां अपनी देख-रेख में समय से पूर्ण करायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह, नगर मजिस्टेट महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी महसी गौरांग राठी आईएएस, सदर नागेन्द्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेट (प्रशिक्षु आईएएस) महेन्द्र सिंह तवर सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts