Categories: Crime

रोडवेज बस व बोलेरो कि भिड़न्त मे तीन की मौत छः लोग घायल

संजय/यशपाल सिंह
मऊ :हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी मोड़ के पास बारात से वापस लौट रही बोलेरो को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे तीन लोगों 1-बैजनाथ पुत्र बालक राजभर (22) निवासी कोटवारी रसड़ा, 2-कृष्ण कुमार पुत्र रामप्रसाद,देवड़ी चितबड़ागांव,3-रामप्रसाद पुत्र रामसेवक सलेमपुर बरेसर की मौत हो गई।
इस हादसे में छः लोग सोनू राजभर, मनोज कुमार, गोलू , रालखन, रामलाल राजभर, तारकेश्वर गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए,स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सभी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। सूचना पाकर सरायलखंसी थानाध्यक्ष आनन्द प्रसाद शुक्ल जिला अस्पताल पहुचकर घायल लोगो का हाल जाना।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts