Categories: Crime

फावड़े से मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम

अन्जनी राय / बलिया
बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के आमृतपाली गांव में राज कुमार वर्मा (55) की  गांव के कुछ लोग फावड़े से हमला करके घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
बताया जा रहा है कि बीते रविवार को गांव के यादव परिवार के कुछ लोगों ने फावड़े से राजकुमार पर हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था फिर उसे छोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। गुस्से में परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर एनएच 31 पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के काफी मान मनौव्वल और प्रयास के बाद जाम को समाप्त किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts