Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – दो असलहा तस्कर गिराफ्तार

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। टाण्डा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने अवैध असलहो की आपूर्ति करने जा रहे दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमन्चा व रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस यह नही बता सकी  कि असलहा तस्कर बरामद असलहो की आपूर्ति किसको करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सिपाही मनोज शर्मा व रवीन्द्र यादव के साथ गस्त पर थे। उसी दौरान मुखविर से मिली सूचना के आधार पर उन्होने घूरन शाह पुलिया के निकट पहुंचकर दो लोगो को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास असलहे बरामद हुए। पकड़े गये लोगों में फिरोज अनवरा पुत्र मोरीश अनवर तथा बदरूजमा पुत्र मशरूर आलम निवासी छज्जापुर थाना अलीगंज शामिल है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts