Categories: Crime

रामचेत बने लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


आलापुर, अम्बेडकरनगर। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर पहितियापुर का निवासी वरिष्ठ सपा नेता रामचेत यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरकेश यादव ने रामचेत यादव को मनोनयन पत्र भेजकर लोहिया वाहिनी संगठन को मजबूत बनाए जाने की अपेक्षा की है। रामचेत यादव को लोहिया वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रामनगर व अन्य बाजारो में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।लंबे वाहनों के काफिले के साथ विधानसभा क्षेत्र की सीमा में पहुंचने पर इंदईपुर बाजार में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अब्दुल समद उर्फ पप्पू रमेश यादव पुजारी बजरंगी राजेश समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। तथा रामनगर बाजार पहुंचने पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रामचेत यादव का स्वागत प्रधान संदीप मौर्य उमेश विकास मौर्य उदय भान यादव उपेंद्र वीरेंद्र यादव ओमप्रकाश चंद्रविजय रणवीर सिंह मोहम्मद आमिर समेत कई अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अबिभूत जिला उपाध्यक्ष रामचेत यादव ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का भरोसा दिलाया।
pnn24.in

View Comments

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts