Categories: Crime

एसी बस पलटने से 15 लोग घायल।

यशपाल सिंह/ आजमगढ़
आज़मगढ़ : शहर कोतवाली के जुनैदगंज चौराहे के समीप शनिवार तड़के करीब 3 बजे वाराणसी से गोरखपुर जा रही रोडवेज विभाग की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर कर पलट गयी। घटना के समय बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद में थे। जोर के झटके से नीद खुली तो हादसा देख सन्न रह गए। करीब एक दर्ज़न लोग चोटिल भी हुई। गनीमत यही थी कि सभी को गंभीर चोट नहीं आयी थी। उधर डायल 100 के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी। शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम राहत कार्य में लगी और क्रेन से बस को सीधा किया गया। बस स्टार्ट हो गयी उधर आधी सर्द रात में फंसे चोटिल यात्री गोरखपुर जा रहे थे उन्होंने वहीं इलाज़ की बात कही। बस को बाद में गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts