Categories: Crime

आजमगढ़ में सक्रिय हैं, जहरखुरानी गिरोह ।

यशपाल सिंह/ आजमगढ़
जम्मू कश्मीर से ड्यूटी कर घर लौट रहे सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल खुरचाली राम 55 पुत्र रामबली निवासी राजेपुर थाना बरदह को चंगुल में फंसा कर बेहोश कर दिया और उन्हें सड़क किनारे फ़ेंक कर सामान आदि लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने डायल 100 का इस्तेमाल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने गंभीर हालत में हेड कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित को होश तो आ गया था लेकिन उसे याद नहीं आ रहा था की किन परिस्थितियों में उसे शिकार बनाया गया था। पीड़ित के पुत्र ने बताया की उसके पिता जम्मू से दिल्ली आये और वहाँ से कैफियात एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। आजमगढ़ स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से घर छोड़ने का झांसा देकर जहरखुरानों ने उनको शिकार बना लिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जीएल केसरवानी ने बताया कि उन्हें रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कराकर यहाँ लाया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts