Categories: Crime

170 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

संजय ठाकुर
मऊ : सरायलखंसी पुलिस ने शनिवार की देर शाम को मुखबिर की सुचना पर महराबंधा स्थित एक भट्ठे पर छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने वहां से 170 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान ढाई कुंतल लहन को नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण को भी अपने साथ ले आई। थानाध्यक्ष आनंद शुक्ला को फोन पर मुखबिर ने सूचना दिया कि महराबंधा स्थित एक भट्ठे पर अवैध शराब बनाई जाती है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष क्षेत्र के पिजड़ा चौकी प्रभारी शंकर सिह राठौर व हमराहियों के साथ ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई करोबारी तो भाग गए लेकिन झारखंड निवासी धर्मेंद्र पकड़ा गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts