Categories: Crime

कट्टा-कारतूस व 4 किलो गाजा के साथ तीन लोग गिरफ्तार।

संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह व उप निरीक्षक नवल किशोर सिंह अपने हमराहियों के साथ शनिवार की शाम को लगभग पांच बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी उनको दो संदिग्ध युवक आते दिखे।तलाशी के दौरान पुलिस को निवाशी मनमन का पुरा दुबारी दिनेश यादव के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस तो निवासी सिसवां कारखाना उत्तम पाल के पास से 4 किलो गांजा बरामद हुआ।

इसी तरह रामपुर बेलौली चौकी प्रभारी संतोष यादव बासतरांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागता नजर आया। हमराहियों ने उसे पकड़ा तो तलाशी के दौरान नियामतपुर निवासी नीरज के पास से उनको एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों का चालान किया तो वाहन स्वामियों से शमन शुल्क के रूप में 17 हजार रुपये भी वसूला।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts