Categories: Crime

सिकंदरपुर, बलिया – वाहन चेकिंग में 1.82 लाख रुपये नगदी बरामद

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर, बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के समीप बुधवार की देर शाम खेजुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 1.82 लाख रुपये नगदी बरामद किया। पैसा के साथ पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर पुलिस को संतोषजनक जबाब नहीं मिला।

थानाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने इसकी सूचना तत्काल उड़न दस्ते को दी। उड़न दस्ते की जांच में भी स्थिति स्पष्ट न होने की दशा में पुलिस ने रुपये को सीज कर इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया गया। बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष बहेरी चट्टी के समीप अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकन्दरपुर के तरफ से आ रहे यूपी 60 टी 6715 बंद वाहन को रोककर जांच किया तो बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरिटार निवासी अवधेश कुमार पुत्र शिवजी के पास से 1.82 लाख नगदी मिला।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts