Categories: Crime

ओझा द्वारा भगाई गयी लड़की बरामद।

नुरुल होदा खान
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित ओझा द्वारा भगाई गई किशोरी को पुलिस ने बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन से बरामद करने के साथ ही ओझा को पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया। किशोरी को मौका मुआयना के लिए बलिया भेज दिया गया। बांसडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी मानसिक रोगी है। परिवारीजनों ने किशोरी की बीमारी को ठीक करने के लिए झारखंड के रांची में एक ओझा के पास ले गए। इलाज के दौरान रांची से किशोरी उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां आकर रहने लगी। इस दौरान ओझा यहां आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ओझा और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। भनक लगने पर पुलिस ने बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर ओझा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts